सीएम भजनलाल शर्मा का हेल्पलाइन 181 पर औचक निरीक्षण, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश

राजस्थान , 53

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की प्रक्रिया को करीब से समझा और मौके पर ही परिवादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन 181 प्रदेश की जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए हर शिकायत का समयबद्ध और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान सीएम शर्मा ने कॉल रिस्पॉन्स सिस्टम, शिकायतों के पंजीकरण और उनके निस्तारण की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों को तकनीकी व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा शिकायतों की निगरानी के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान हो और उन्हें सरकारी योजनाओं व सेवाओं का पूरा लाभ मिले। इसके लिए हेल्पलाइन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top