युवाओं को सशक्त बनाने पर फोकस: ‘माय भारत पोर्टल’ की गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश

राजस्थान , 62

जयपुर। प्रदेश में युवा सशक्तिकरण को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर ‘माय भारत पोर्टल’ के तहत संचालित गतिविधियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के लिए पोर्टल के माध्यम से विविध और प्रभावी कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘माय भारत पोर्टल’ युवाओं के कौशल विकास, रोजगार के अवसरों और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच है। ऐसे में इसकी पहुंच गांव-गांव और हर वर्ग के युवाओं तक सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को नवाचार आधारित गतिविधियों को बढ़ाने और युवाओं की भागीदारी को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित केंद्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान पोर्टल के वर्तमान क्रियान्वयन, सहभागिता और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
सरकार का उद्देश्य है कि ‘माय भारत पोर्टल’ के जरिए प्रदेश के युवाओं को अधिक अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जाए।

Related Articles

Comments

Back to Top