जेईसीसी सीतापुरा में ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी की 84वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ, सीएम भजनलाल शर्मा ने किया उद्घाटन
राजस्थान Mar 12, 2026 at 09:05 PM , 82जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को जेईसीसी, सीतापुरा में ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी (AIOS) की 84वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सम्मेलन में होने वाली वैज्ञानिक चर्चाएं, शोध और नवाचार लाखों लोगों के जीवन में उजाला लाने का कार्य करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भी नेत्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत जरूरतमंद नागरिकों को नेत्र रोगों का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही स्कूल आई-स्क्रीनिंग कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में दृष्टि दोष की समय रहते पहचान कर उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. तारा प्रसाद दास और डॉ. एस. नटराजन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम से पहले उन्होंने “स्वस्थ आंखें, सुखी जीवन” का संदेश देने वाली खट्टे फलों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर पार्थ बिस्वास, प्रोफेसर पीटर मैक्लुस्की, प्रोफेसर तेत्सुओ ओशिका सहित देश-विदेश के अनेक नेत्र रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि चार दिवसीय इस वार्षिक सम्मेलन में देश और दुनिया के विशेषज्ञ आंखों से जुड़ी बीमारियों, नवीनतम तकनीकों, शोध तथा सर्जरी के आधुनिक तरीकों पर मंथन करेंगे।






_page-0001.jpg)
























Comments