राज्यपाल ने गणेशोत्सव समारोह में भाग लिया श्री बागडे ने गणेश पूजन कर सबके मंगल की कामना की
राजस्थान Sep 14, 2026 at 06:13 PM , 16जयपुर, 14 सितम्बर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को अजमेर रोड स्थित बाल निवास गार्डन में आयोजित गणेशोत्सव समारोह में भाग लिया। उन्होंने गणेशजी की प्रतिमा को नमन किया और वहां पर गणेश पूजन करते हुए भगवान श्री गणेश से प्रदेशवासियों की समृद्धि, संपन्नता और खुशहाली की कामना की।
राज्यपाल ने भगवान श्री गणेश से सभी के मंगल की प्रार्थना की। उन्होंने समारोह में गणेश महोत्सव से जुड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखा उसकी सराहना की। सिविल लाइन्स विधायक श्री गोपाल शर्मा भी इस दौरान उपस्थित रहे। उन्होंने राज्यपाल श्री बागडे को भगवान श्री गणेश की तस्वीर भेंट की।






_page-0001.jpg)
























Comments