बाल अपचारी से चोरी का मोबाइल फोन बरामद

जनपत की खबर , 550

लखनऊ - आशियाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर एक बाल अपचारी व उसके साथी सग गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए शातिर के पास से पुलिस ने चोरी का मोबाइल फोन बरामद करने के बाद कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। आशियाना थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र स्थित रूचि खण्ड से एक बाल अपचारी को उसके साथी सग गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए शातिर की निशानदेही पर चोरी का एक मोबाइल फोन रेडमी कम्पनी का बरामद किया गया है। पकड़े गए शातिर ने पुलिस पूछताछ में अपना परिचय अमरदीप रावत पुत्र स्व जंगली रावत निवासी रूकन्दीपुर राजाजीपुरम थाना तालकटोरा के रूप में दिया है। वहीं आशियाना थाना प्रभारी के मुताबिक बीते तीन जनवरी को मोबाइल फोन चोरी हुआ था जिसका मुकदमा स्थानीय थाने में दर्ज था। वहीं बाल अपचारी वर्ष 2020 में आशियाना थाने से जेल जा चुका है।

 

Related Articles

Comments

Back to Top