यूपी में होने वाले निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटीं

जनपत की खबर , 1926

लखनऊ : यूपी में होने वाले निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति अपना रही है। आरक्षण का पेंच साफ़ होते ही सभी पार्टियां निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं भाजपा ने निकाय चुनाव के जरिये आगामी चुनाव की तैयारी भाजपा लेगी। जिसके लिए पार्टी ने महिलाओं के लिए ज्यादा सीटें आरक्षित कर जोड़े रखने की मुहिम शुरू की है।प्रदेश की सियासत में दलित वोटर्स की अलग भूमिका ही है। दलित वोटर्स को अपने पाले में लाने के लिए भाजपा ने एक अलग रणनीति तैयार की है। दलित वोटर्स पाने के लिए पार्टी दलित नेताओं को मैदान में उतारेगी और दलित वोटर रिझाने की कोशिश करेगी। निकाय चुनाव की जिम्मेदार बीजेपी ने प्रभारी मंत्रियो को सौंपी है।

बता दें कि 17 नगर निगम,199 नगर पालिका और 544 पंचायतों पर निकाय चुनाव होना है। सूत्रों की माने तो अप्रैल के पहले सप्ताह में चुनाव आयोग निकाय चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर सकता है। निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। निकाय चुनाव के बाद के रिजल्ट के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है की प्रदेश की किस पार्टी का स्तम्भ कितना मजबूत है और कौन लोकसभा चुनाव के लिए पार्टियों को कौन-कौन सी रणनीति बनानी है।

Related Articles

Comments

Back to Top