सतीश महाना ने चैत्र नवरात्रि एवं हिंदू नव वर्ष के आगमन पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

अन्य खबरे , 288

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश विधान सभा के मा0 अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने चैत्र नवरात्रि एवं हिंदू नव वर्ष के आगमन पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है।

श्री महाना ने अपने संदेश में कहा है कि चैत्रमास में प्रकृति की छटा दर्शनीय होती है और यह शक्ति उपासना का सर्वोत्तम समय होता है। नवरात्रि का पर्व नौ शक्तियों की आराधना का पर्व है। नवरात्र में की जाने वाली पूजा, अर्चना एवं साधना का उद्देश्य अदृश्य ऊर्जा, दैवीय शक्ति को प्राप्त करने के साथ ही हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि को नए साल के रूप में भी परिभाषित किया गया है I

Related Articles

Comments

Back to Top