अयोध्या रामनगरी में रामनवमी के दिन अपने जन्मोत्सव के मौके पर रामलला इस बार पीले रंग के वस्त्र धारण करेंगे

अन्य खबरे , 230

अयोध्या।

अयोध्या रामनगरी में रामनवमी के दिन अपने जन्मोत्सव के मौके पर रामलला इस बार पीले रंग के वस्त्र धारण करेंगे बता दें कि अस्थाई मंदिर में रामलला का यह अंतिम जन्मोत्सव है इसके बाद 2024 का जन्मोत्सव रामलला अपने भव्य और दिव्य मंदिर में मनाएंगे जन्मोत्सव पर रामलला द्वारा पहने जाने वाले खास पीले रंग के वस्त्र के बारे में बताएंगे और साथ ही साथ उस वस्त्र को भी दिखाएंगे जो भगवान राम लला अपने जन्मोत्सव के दिन यानि कि रामनवमी के दिन भगवान राम लला वस्त्र धारण करेंगे श्री राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला के वस्त्र का रंग दिन के अनुसार बदलता रहता है और रामलला रविवार को गुलाबी,सोमवार को सफेद, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरा, गुरुवार को पीला, शुक्रवार को क्रीम और शनिवार को नीला वस्त्र धारण करते हैं इस बार की रामनवमी 30 मार्च को है जिस दिन गुरुवार है इस दिन रामलला को पीले वस्त्र पहनाए जाते हैं।दिन कोई भी हो रामनवमी के दिन रामलला को पीले वस्त्र ही पहनाए जाते हैं क्योंकि पीले वस्त्र को शुभ माना जाता है और खास दिन पर ग्रह नक्षत्रों के अनुकूल भी होता है लिहाजा इस खास दिन के लिए रामलला की खास पोशाक बनकर तैयार हो चुकी है और पुश्तों से रामलला की पोशाक सिल रहे भगवत प्रसाद ने ही पीले रंग की यह खास गोटे लगी पोशाक तैयार की है रामलला का पोशाक सिलने वाले भगवत प्रसाद ने बताया कि जब हम पोशाक को सिलते हैं तो हमारे मन में एक आस्था होती है कि हमारे रामलला अच्छे अच्छे और सुंदर पोशाक पहनेंगे तो और भी सुंदर लगेंगे रामलला का पोशाक सिलते समय हमको रामलला ही दिखाई देते हैं, रामलला का पोशाक लगभग 50 वर्षों से सिल रहे हैं जब भगवान राम लल्ला टेंट में विराजमान थे तब से हम रामलला का पोशाक सिल रहे हैंभगवत प्रसाद ने आगे कहा कि रामलला रामनवमी के दिन पीले रंग का वस्त्र धारण करेंगे जिस पर हम लोगों का जुड़ाव है रामलला के वस्त्र काफी दिन से सिल रहे हैं तो इस बार भगवान रामलला पीले रंग का ही वस्त्र पहनेंगे क्योंकि जो भव्य मंदिर बन रहा है उसमें रामलला विराजमान होंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top