*राज्यपाल ने हापुड़ स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय में एस0एन0सी0य0ू वार्ड का लोकार्पण किया*

अन्य खबरे , 310

राज्यपाल ने हापुड़ देहात थाने का उद्घाटन किया
-----
              
लखनऊः 20 मार्च, 2023
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने आज हापुड़ भ्रमण के दौरान संयुक्त जिला चिकित्सालय में एस0एन0सी0य0ू वार्ड का  लोकार्पण किया तथा वार्ड के निरीक्षण के दौरान भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त उन्हें फल वितरित किये। निरीक्षण के दौरान राज्यपाल जी ने चिकित्सालय में प्री मच्योर बच्चों के लिए बनाये गये इंन्यूवेटेर्स कक्ष, एनआरसी वार्ड, एसएनसीयू वार्ड तथा ओ0पी0डी0 कक्ष का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सुनील त्यागी, उप जिलाधिकारी सदर सुनीता सिंह उपस्थित रहे।
--------------


एक अन्य कार्यक्रम में राज्यपाल जी ने हापुड़ देहात थाने का उद्घाटन कर वहां स्थित कम्प्यूटर कक्ष, थाना कार्यालय और तकनीकी मालखाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राज्यपाल जी ने थाने में उपलब्ध शिकायत पंजिका का अवलोकन किया और क्राईम केसों के बारे में भी पुलिस अधीक्षक से जानकारी प्राप्त की। हापुड़ थाना देहात में आर्य कन्या इंटर कॉलिज व ताराचन्द इंटर कॉलिज के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, ग्राम प्रधानों, ग्राम चौकीदारों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुये बच्चों से पुलिस प्रणाली के बारे में जानकारी की। बच्चों ने राज्यपाल जी को अवगत कराया कि हमारे द्वारा थानो में उपलब्ध हथियारों का अवलोकन किया गया हैं। एक छात्रा ने महिला हेल्पलाइन नम्बर के बारे में भी राज्यापाल जी को बताया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को यह भी बताया कि पुलिस अधीक्षक बनने तक का सफर तय करने की तैयारी कैसे की जाती हैं? उसके उपरान्त ग्राम चौकीदार से उनके कार्यो के बारे में जानकारी ली तथा ग्रामों में लगे सी0सी0 टी0वी कैमरों के महत्व के बारे में भी ग्राम चौकीदारो को बताया। उन्होंने महिला ग्राम प्रधान से वार्ता करते हुयें कहा कि अपने गांव को कुपोषण मुक्त बनाये। टी0वी के रोगियों को गुड, चना बटवाया जाये और गांव को टी0वी0 मुक्त बनाये। देहात थाने में मा0 राज्यपाल के कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी सदर सुनीता सिंह उपस्थित रहे।
--------

Related Articles

Comments

Back to Top