कृषि मंत्री तथा अपर मुख्य सचिव द्वारा कृषि तथा अनुषांगिक विभागों की ली गई समीक्षा बैठक

जनपत की खबर , 289

अधिकारियों को समय पर बजट व्यय करने के निर्देश

 

लखनऊ : 16 मार्च, 2023

प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा आज कृषि, गन्ना, उद्यान, मत्स्य एवं पशुपालन विभागों में राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत संचालित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। 

विधानभवन में आहूत की गई बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आवंटित बजट के सापेक्ष किए गए कार्यों की वित्तीय तथा भौतिक प्रगति की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्च के अंतिम सप्ताह तक उचित मात्रा में बजट व्यय किया जाना सुनिश्चित करें।

अपर मुख्य सचिव कृषि डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने कहा कि संबंधित योजनाओं के अंतर्गत आवंटित बजट की राशि को यदि नियत समय तक खर्च नहीं किया गया तो भविष्य में केंद्र सरकार द्वारा बजट को उसी अनुपात में कम कर दिया जाएगा। उन्होंने
विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि मद के सापेक्ष कार्य किए जा चुके हैं तो अवशेष बजट इसी सप्ताह स्वीकृत कराकर उसका व्यय सुनिश्चित करें। 

उक्त बैठक में अपर मुख्य सचिव कृषि डॉ. देवेश चतुर्वेदी, कृषि निदेशक वीके सिंह तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

Related Articles

Comments

Back to Top