धूमधाम से मनाया गया गौ आश्रय केंद्रो मे गोपाष्टमी पर्व
जनपत की खबर Nov 22, 2020 at 05:00 PM , 568लखनऊ - लखनऊ गोपाष्टमी के अवसर पर मोहनलालगंज के विकासखंड क्षेत्र मे आने वाली मीरख नगर कांटा करौदी सलेमपुर आदि गौशालाओ मे गायों की पूजा-अर्चना की गई और चोकर व गुड़ सभी गायों को खिलाया गया कई गायों को सजाकर गांव का भ्रमण भी कराया गया। कई मार्गों का भ्रमण करते हुए गायों को वापस गौशाला परिसर लाया गया इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी विनौद गौड ग्राम प्रधान समेत आदि लोग मौजूद रहे वही ग्राम सचिव विनोद गौड ने कहा कि गौ सेवा हर सनातनी को करनी चाहिए गौ सेवा से पुण्य का लाभ होता है और सनातन धर्म में गौ को माता के रुप में पूजा जाता है व समय समय पर गौशाला भी आना चाहिए ताकि गौशाला में गायों के हालात को जान सकें उनकी सेवा कर सके






_page-0001.jpg)
























Comments