धान की फसल में किसानो का हो रहा है शोषण : प्रियंका

जनपत की खबर , 547

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार पर धान में नमी का वास्ता देकर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया है और आंदोलन की चेतावनी दी है। श्रीमती वाड्रा ने आज ट्वीट किया उप्र के धान किसान बेहद परेशान हैं। धान की खरीद बहुत कम हो रही है। जो थोड़ी सी खरीद हो रही है उसमें रु 1200 से भी कम रेट मिल रहा है। यही धान कांग्रेस सरकार में रु 3,500 तक बिका था।

नमी के नाम पर किसानों का शोषण हो रहा है। शायद पहली बार ऐसा है कि धान गेंहू से सस्ता बिक रहा है। उन्होने कहा ऐसे में तो किसान की लागत भी नहीं निकलेगी। किसान अगली फसल कैसे लगाएगा। बिजली बिल में लूट चल ही रही है। मजबूरन किसान कर्ज के जाल में फँसता जाएगा। श्रीमती वाड्रा ने मांग की कि प्रदेश सरकार तुरंत इसमें हस्तक्षेप कर किसान को सही दाम दिलाए वरना कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top