नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने संविधान निर्माता भारत रत्न डा0 भीमराव आम्बेडकर जी की जयंती पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी
जनपत की खबर Apr 13, 2022 at 08:35 PM , 389 लखनऊ: 13 अप्रैल, 2022
उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा ने संविधान निर्माता भारत रत्न डा0 भीमराव आम्बेडकर को शत-शत नमन करते हुए, उनकी जंयती पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
बाबा साहब की जयंती की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने कहा कि डा0 आम्बेडकर का आधुनिक भारत के निर्माण में अहम भूमिका रही है। समाज हित में किये गये उनके कार्यों एवं सेवाओं को हमेशा याद किया जायेगा।
श्री शर्मा ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार ने बाबा साहब को सम्मान देने का कार्य किया है और उनके जीवन संघर्ष, नीतियों एवं योगदान को आमजन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कल दिनांक 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है।































Comments