*शरद यादव को राहत, अभी 2 महीने और रह सकेंगे लुटियंस दिल्ली के बंगले में*

अन्य खबरे , 1412

नई दिल्ली।

जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव को दिल्ली स्थित सरकारी बंगला खाली करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट से 2 महीने की राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने शरद यादव से 31 मई तक सरकारी बंगला खाली करने को कहा है.

इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने शरद यादव को 30 मार्च तक सरकारी बंगला खाली करने का आदेश दिया था जिसके बाद शरद यादव ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. शरद यादव के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि यादव को बढ़ती उम्र और गिरती सेहत के मद्देनजर उन्हें कुछ समय दिया जाए. शरद यादव मई में सरकारी बंगला खाली करने को तैयार हैं.

Related Articles

Comments

Back to Top