*एलडीए की नोटिस का जवाब न देने पर बसपा नेता की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर*

जनपत की खबर , 416

लखनऊ।
     एलडीए की टीम ने बुधवार को बालू अड्डे स्थित बसपा नेता व याजदान बिल्डर की अवैध निर्माण को ढहाना शुरू कर दिया है।  बुधवार को हजरतगंज के बालू अड्डा में एलडीए की टीम ने बसपा नेता फहाद व याजदान बिल्डर की पचास करोड़ की अवैध इमारत को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं। मामले में कई बार नोटिस जारी किया जा चुका था पर कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद एलडीए द्रारा कार्रवाई शुरू की गई है।
       कार्रवाई पर भड़के बिल्डर के गुर्गे मारपीट पर आमादा हो गये। पुलिस ने हमला करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसीपी हजरतगंज अखिलेश सिंह, इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला के साथ भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है।

Related Articles

Comments

Back to Top