*योगी मंत्रिमंडल 2: दानिश आज़ाद 'इन'!, मोहसिन रज़ा 'आउट'!*
जनपत की खबर Mar 25, 2022 at 02:52 PM , 424लखनऊ।
उत्तर प्रदेश सरकार में भाषा समिति के सदस्य व बलिया जनपद के निवासी दानिश आज़ाद को पार्टी बड़ी जिम्मेदारी देते हुए योगी सरकार 2 में मंत्री बना सकती है। *_बताया जा रहा है कि उन्हें मुख्यमंत्री आवास से कॉल आ चुकी है।_*
दानिश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश महामंत्री भी है। दानिश आज़ाद लम्बे समय से राजनीति में सक्रिय है, लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति से अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने वाले दानिश आज़ाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न पदों पर रहे, उ.प्र. में भाजपा सरकार आने के बाद उन्हें भाषा समिति का सदस्य बनाया गया।
आज़ाद लगातार अल्पसंख्यक समाज व युवाओ में लगातार सक्रिय बने रहते है इसी नाते 2022 के विधानसभा चुनावों में पार्टी को मिली जीत को देखते हुए मंत्री का पद दिया जा सकता है। दानिश आज़ाद हर मौके पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते रहते है। उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार अल्पसंख्यको व युवाओ के विकास के लिए वचनबद्ध है, शिक्षा के स्तर में विकास व अल्पसंख्यको के लिए कल्याणकारी योजनाओं का संचालन सरकार की प्राथमिकता है।






_page-0001.jpg)
























Comments