शोहदों की धरपकड़ के लिए 100 पिंक स्कूटी व 40 एक्सयूवी भी आकर पुलिस लाइन में खड़ी

जनपत की खबर , 454

लखनऊ! शहर में महिला अपराध से जुड़ी घटनाओं पर अंकुश लगाने और उनकी सुरक्षा को लेकर बनाए जा रहे पिंक बूथ लगभग बनकर तैयार हो गए हैं। वहीं शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए 100 पिंक स्कूटी व 40 एक्सयूवी भी आकर पुलिस लाइन में खड़ी हो गईं। जो पिंक बूथ सेवा शुरू होते ही महिला संबंधित अपराध की शिकायत आने पर अपने-अपने एरिया में एक्टिव हो जाएंगी। यह टीम पीड़ित महिला की मदद के साथ आरोपित को भी पकड़ेगी। शहर में प्रत्येक सर्किल में नौ से सात पिंक बूथ (98 पिंक बूथ) बनाए जा रहे हैं। इनका सितंबर के दूसरे सप्ताह में इनके शुरू होने की संभावना है। इसके लिए स्टाफ की तैनाती की प्रक्रिया पर काम चल रहा है।महिला अपराध की सूचना मिलते ही पिंक स्कूटी मौके पर पहुंचेगी। पिंक स्कूटी और एक्सयूवी में जीपीएस सिस्टम भी लगाया गया है। जिससे ड्यूटी कर्मी की लोकेशन मिल सके। साथ ही पुलिस टीम पहुंचने का रिस्पांस टाइम का भी पता चल सके।'पिंक बूथ के लिए पिंक स्कूटी व एक्सयूवी आ चुकी हैं। उन में जीपीएस सिस्टम लगाया जा रहा है। बूथ और उस पर लगने वाले स्टाफ की ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है।' -शालिनी, डीसीपी नार्थ

Related Articles

Comments

Back to Top