निःशुल्क मेडिकल कैम्प एवं कोविड वैक्सिनेशन का आयोजन

जनपत की खबर , 451

लखनऊ। 

इला स्वभिमान संस्था की ओर से हुआ आयोजन 
 लखनऊ।सामाजिक कार्यो में अपना योगदान दे रही इला स्वाभिमान संस्था की तरफ से शुक्रवार को इंदिरा नगर में निःशुल्क कोविड वैक्सिनेशन एवं निःशुल्क नेत्र परीक्षण के मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। निःशुल्क वैक्सीनेशन में क्षेत्र की जनता ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
वैक्सिनेशन में बूस्टर डोज़ भी लगवाई गई। मेडिकल कैम्प के अंतर्गत आम जनमानस ने नेत्र परीक्षण करवाया एवं साथ ही ब्लड शुगर जांच का भी लाभ लिया।आयोजन में 15 से 18 वर्ष ,18 वर्ष से ऊपर एवं बूस्टर डोज़ की वैक्सीन लगाई गई । इला स्वाभिमान संस्था की ओर से अध्यक्ष सुमन मनराल, महासचिव  सरोज खुल्बे , कोषाध्यक्ष  वीरेंद्र जोशी ,सचिव  नमिता पांडे , उपाध्यक्ष  मीता मेहता उपस्थित रही।

Related Articles

Comments

Back to Top