‘धर्म संसद’ पर रोक लगाए जाने की मांग

अन्य खबरे , 331

लखनऊ।

देश के प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने  निर्वाचन आयोग से आग्रह किया कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अगले सप्ताह प्रस्तावित ‘धर्म संसद’ पर रोक लगाई जाए क्योंकि ‘इस आयोजन का मकसद चुनावों के सांप्रदायिक आरोप-प्रत्यारोप को सार्वजनिक विमर्श में लाना है।’ संगठन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, जमीयत के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी की ओर से आयोग के समक्ष ऑनलाइन प्रतिवेदन देकर इस आयोजन पर रोक लगाने की मांग की गई है। जमीयत का कहना है कि उसने अलीगढ़ के जिला अधिकारी से भी यह आग्रह किया है।

Related Articles

Comments

Back to Top