उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम।

जनपत की खबर , 340

जन समस्याओं का किया जाय त्वरित निस्तारण।

                              -श्री केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊः 03 जनवरी 2022

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने- 7 कालीदास मार्ग स्थित आवास (कैम्प कार्यालय) पर विभिन्न जनपदों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधिकारियों  व शासन के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए। जनता दर्शन में बुजुर्ग, महिलाएं, पुरूष एवं दिव्यांग सहित  सैकड़ों लोगों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्यायें रखीं। बतायी गयी समस्याओं में मुख्य रूप से विद्युत, मार्ग चैड़ीकरण,  सड़क निर्माण,  आवास दिलाने, अवैध कब्जा, कानून व्यवस्था, रास्ता खुलवाने, विकास कार्य, मारपीट, राजस्व ,अतिक्रमण, जमीनी विवाद, चिकित्सा सहायता आदि थीं। श्री मौर्य ने प्रत्येक व्यक्ति की हर सम्भव मदद हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

Related Articles

Comments

Back to Top