अमेठी, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर में शुरू करें बिजनेस, सरकार देगी 25 लाख

जनपत की खबर , 324

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश
         उत्तर प्रदेश के अमेठी, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर सहित किसी भी जिले में रहने वाले युवा खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसके लिए सरकार के द्वारा लोन के रूप में 10 लाख से 25 लाख रुपये तक की मदद दी जाएगी।
     ताजा रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार राज्य के युवाओं के लिए CM Yuva Swarozgar Yojana चला रही हैं। इस योजना के तहत युवाओं को लोन दिया जा रहा हैं ताकि युवा खुद का बिजनेस शुरू कर सके और वो दूसरे को भी रोजगार दे सकें।
    किसे मिलेगा लाभ : इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के उन युवाओं को मिलेगा जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच हैं। साथ ही साथ जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 10 तक की पढ़ाई की हैं। वो आवेदन के पात्र माने जाएंगे।
    कितना मिलेगा पैसा : इंडस्ट्रियल सेक्टर में बिजनेस के लिए 25 लाख रुपये। जबकि सर्विस सेक्टर के लिए 10 लाख रुपए लोन के रूप में दिया जायेगा।
   आवेदन के लिए दस्तावेज : आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, योग्यता प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर होनी चाहिए।
   कैसे करें आवेदन : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की ऑफिशियल वेबसाइट diupmsme.upsdc.gov.in पर जाकर आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आप इसके बारे में पूरी जानकारी संबंधित वेबसाइट से प्राप्त करें।

Related Articles

Comments

Back to Top