सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र लखनऊ की 15 हजार से अधिक महिलाओं का होगा सम्मान

जनपत की खबर , 496

भौनवाल स्कूल मैदान, बिजनौर रोड, लखनऊ में रखा गया है कार्यक्रम, मंत्री श्रीमती स्वाती सिंह ने बनाई है कार्य योजना

लखनऊ, 18 दिसम्बर 2021 ।

 सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र लखनऊ की महिलाएं व युवतियां  अपने शक्ति का एहसास कराएंगी। इसके साथ ही क्षेत्र की विधायक व प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री (स्वंतत्र प्रभार) श्रीमती स्वाती सिंह उनका सम्मान भी करेंगी। इसकी तैयारियां एक सप्ताह से चल रही हैं। कार्यक्रम में 15 हजार से अधिक स्वावलंबी महिलाओं के सम्मान किये जाने का कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम रविवार को सुबह 11 बजे से भौनवाल स्कूल मैदान, (नई सरोजिनी नगर तहसील के सामने) बिजनौर रोड लखनऊ में शुरू होगा।

मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार महिलाओं का सम्मान हमेशा करती आयी है। इसी कड़ी में हमने स्वावलंबी सहित विभिन्न विधाओं की महिलाओं का सम्मान करने की योजना बनायी, जिससे उनमें और अधिक ऊर्जा भरा जा सके। उनके कामों को प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि मैं कभी भी एक मंत्री की तरह किसी से नहीं मिलती। मैं अपने घर के सदस्य के रूप में हर व्यक्ति के सुख-दुख में भागीदार रहती हूं। इसी के तहत हमने जब देखा कि महिलाओं में जागरुकता की कमी के कारण सेनेटरी पैड के प्रति रुझान नहीं है। इससे तमाम रोग पैदा होते हैं। इस कारण मैंने अपने विधानसभा क्षेत्र में मुफ्त सेनेटरी पैड वितरण व उसके प्रति महिलाओं को जागरूक करने की योजना बनाई। आज स्वयं सेविकाएं घर-घर जाकर महिलाओं को उसके प्रति जागरूक कर रही हुँ । उन्होंने कहा कि इस तरह की तमाम योजनाओं को अपने विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के लिए चालू करवा चुकी हूं। मैं भी एक महिला होने के नाते महिलाओं का दर्द बखूबी समझती हूं। इसी के तहत मैंने महिलाओं के सम्मान की भी योजना बनायी है और कल सभी महिलाओं का सम्मान के साथ ही उनसे एक-एक कर मिलूंगी, उनके दुख-दर्द में सरिक होकर हर एक पीड़ा को दूर करने की कोशिश करूंगी।

Related Articles

Comments

Back to Top