दिव्यांगजनों हेतु 27 को लखनऊ में विशेष शिविर में मंत्री श्रीमती स्वाती सिंह रहेंगी मौजूद
अन्य खबरे Nov 25, 2021 at 09:03 PM , 410लखनऊ,25 नवम्बर,
दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में दिव्यांग प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण-पत्र तथा दो फोटो साथ में लाना अनिवार्य होगा।
महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाती सिंह ने बताया कि दिव्यांगजनों के पुनर्वासन हेतु विशाल ‘‘समर्थ दिव्यांगजन शिविर’’ का आयोजन 27 नवंबर, 2021 को प्रातः 10 बजे से अवस्थी लान, निकट-पुरानी चुंगी, कानपुर रोड, लखनऊ में किया जा रहा है। इसमें दिव्यांगजनो को उनकी सुविधा अनुरूप विशेष रूप से निर्मित चलित दुकानें, ट्राइसाइकिल/सहायक उपकरण, स्मार्ट फोन तथा कम्बल आदि का निःशुल्क वितरण किया जाएगा तथा रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस शिविर में स्वास्थय परीक्षण तथा दिव्यांगजनों के लिए विशिष्ट पहचान-पत्र (यू0डी0आई0डी0 कार्ड) तथा दिव्यांगता प्रमाण-पत्र भी बनाए जाएंगे।



























Comments