गुडंबा पुलिस का सहारानिय कार्य
अन्य खबरे Nov 25, 2021 at 08:58 PM , 361लखनऊ।
एक बुजुर्ग जिनका नाम हंसनू उम्र करीब 70 वर्ष पुत्र तहसीलदार निवासी ग्राम परसामीर थाना दुधारा जनपद संत कबीर नगर थाना गुडंबा क्षेत्र में भटकते हुए मिले थे । जिनके परिजनों के बारे में जानकारी करने हेतु संपूर्ण जनपद में कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना की गई वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पत्रकार बंधुओं के सहयोग से उनके फोटोग्राफ नाम पता वायरल किया गया ।जिसके कुछ ही देर बाद यह सूचना जनपद संत कबीर नगर के थाना दुधारा से परिजनों को प्राप्त हुई और इनका नाती एजाज अहमद पुत्र इम्तियाज अहमद निवासी मकान नंबर 04 /673 सेक्टर 4 विकास नगर थाना विकास नगर लखनऊ अपने साथी मोहम्मद गुफरान अहमद के साथ थाना गुडंबा आया और अपने नाना को पहचान लिया नाना भी उक्त नाती को पहचान कर खुशी से रोने लगे। इस प्रकार पुलिस व सम्मानित मीडिया बंधुओं के सहयोग से गुमशुदा मानसिक विक्षिप्त हंसनू 70 वर्षीय अपने घर सकुशल पहुंच गए।



























Comments