"उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल" तैयार कर रहा है, व्यापारियों का "मांग पत्र"

अन्य खबरे , 411

लखनऊ।

मांग पत्र तैयार करने हेतु विभिन्न जिलों के 25 प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई

सभी मुख्य राजनीतिक दलों को उनके घोषणा पत्रों में शामिल करवाने हेतु  व्यापारी सौंपेंगे अपना  "मांग पत्र"

 जो राजनीतिक दल अपने घोषणापत्र में व्यापारियों की मांगों को शामिल करेगा उस राजनीतिक दल को विधानसभा चुनाव में सहयोग करेंगे व्यापारी

आदर्श व्यापार मंडल ने प्रदेश के व्यापारियों से सुझाव संकलन हेतु 
8400124444 जारी किया 

संगठन द्वारा तैयार किए जा रहे मांग पत्र  हेतु व्हाट्सएप नंबर पर प्रदेश का कोई भी व्यापारी दे सकता है अपना सुझाव

 7 दिनों में तैयार हो जाएगा व्यापारियों का मांग पत्र

 उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने व्यापारियों की मांगों को मनवाने एवं समस्याओं के समाधान के लिए जोरदार तैयारियां शुरू कर दी हैं ज्ञातव्य है कि पिछले 11 नवंबर को संपन्न हुई उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की प्रांतीय कार्यसमिति  की बैठक में तय हुआ था कि व्यापारी अपना "मांग पत्र" तैयार करेंगे तथा जो राजनीतिक दल व्यापारियों की मांगों को अपने घोषणा पत्र में  शामिल करते हुए उनको पूरा अमल में लाने का विश्वसनीय वायदा करेगा उत्तर प्रदेश के व्यापारी उसी राजनीतिक दल को विधानसभा चुनाव में सहयोग करेंगे 
संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया "मांग पत्र "तैयार करने  के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों के 25 प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है  इसके अतिरिक्त व्हाट्सएप नंबर 84001 24444 पर प्रदेश का कोई भी व्यापारी "मांग पत्र" में शामिल किए जाने हेतु अपने सुझाव दे सकता है संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि 7 दिनों में  "मांग पत्र" तैयार कर लिया जाएगा उसके बाद सभी प्रमुख राजनीतिक दलों को संगठन द्वारा मांग पत्र सौंपा जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top