अमीर चंद जी की याद में एक बड़ी स्मृति सभा का आयोजन सम्पन्न हुआ

अन्य खबरे , 560

लखनऊ।

दिनांक 07/11/21 को अप. 03:00 बजे से, लखनऊ के निराला नगर स्तिथ माधव सभागार' में, महान कला सेवक, संघ के वरिष्ठ प्रचारक व संस्कार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री: मा. अमीर चंद जी की याद में एक बड़ी स्मृति सभा का आयोजन सम्पन्न हुआ, संज्ञान रहे की विगत शनिवार 16 अक्टूबर 2021 को संस्था के कार्य वश प्रवास के दौरान सिलोंग में मा. अमीर... जी का स्वर्गवास हो गया था, जिसके उपरांत उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु संस्था परिवार ने उक्त स्मृति सभा' लखनऊ में आज बुलाई थी, जिसमें संस्था परिवार व लखनऊ व संघ के गणमान्य महानुभावों, कला प्रेमियों, कलाकारों, बीजेपी. नेताओं, कलाकारों, पत्रकारों आदि के संग विशेष रूप से नगर प्रमुख: संयुक्ता भाटिया, विधायक: शुरेश तिवारी, संस्था के प्रदेश अध्यक्ष: गणेश ताम्रकार, सिंधी अकादमी के उपाध्यक्ष: नानक चंद लखमानी, ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष: गिरीश चन्द्र मिश्र, फिल्म व सीरियल निर्माता निर्देशक: सुनील बट्टा, रत्नाकर मौर्य, गगन शर्मा, संजय त्रिपाठी, राजेन्द्र मिश्रा आदि के साथ संस्था के राष्ट्रीय मंत्री: मा. चेतन जोशी जी की उपस्तिथि विशेष थी, संस्था की शुरुवात में लखनऊ में मा. अमीर... जी ने कलाकारों के साथ कला आदि के विकासार्थ  बहुत काम किया है, सो सभी लखनऊ निवासी कला- मीडिया स्वजनों को उन्हें सादर श्रद्धांजलि स्वरूप अपनी उपस्तिथि अपरिहार्य सी लगी, और वो सब अच्छी तादात में उपस्थित हुए, अपने कर्मठ व जनप्रिय महामंत्री को सादर श्रद्धा सुमन चढ़ा कर सभी ने मा. अमीर... जी के साथ बिताए अपने अनुभवों को भी सभी से साझा किया, पूरा माधव सभागार मा. अमीर... मय था, कार्यक्रम के अंत में 2 मिनट का मौन रखकर, शांति पाठ, प्रसाद के साथ पुनः सभी ने अंतिम विदाई के श्रद्धा सुमन  मा. अमीर... जी को अर्पित किए, उक्त कार्यक्रम कार्यक्रम 06 बजे सम्पन्न हुआ...।

Related Articles

Comments

Back to Top