मंत्री अनिल राजभर, मंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा मंत्री स्वाती सिंह ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

अन्य खबरे , 477

लखनऊ।
प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल तथा महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मन्त्रीगण ने कहा कि विजयादशमी  अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का पर्व  है।  विजयादशमी का यह पर्व हमें आशा, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु प्रेरणा देता है।  विजयादशमी शक्ति उपासना का उत्सव है।  उन्होंने विजयादशमी के  कार्यक्रमों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का  पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Comments

Back to Top