राम नगरी में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगी पाबंदी

अन्य खबरे , 435

अयोध्या।
राम नगरी में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगी पाबंदी।अयोध्या में सभी प्रवेश द्वार किए गए सील।राम जन्मभूमि हनुमानगढ़ी जाने वाले मार्गो पर भी श्रद्धालुओं को प्रवेश किया वर्जित।  केवल स्थानीय लोगों की आईडी चेक कर दिया जा रहा है प्रवेश।कोविड-19  की तीसरी लहर के मद्देनजर प्रशासन ने लगाई रोक।आज से अयोध्या में शुरू हुआ है सावन झूला मेला।आज मणि पर्वत पर अयोध्या के प्रमुख मंदिरों के विग्रह लेते है झूलनोत्सव का आनंद। कोरोना को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने शोभायात्रा और मणि पर्वत जाने के कार्यक्रम को किया स्थगित। अब मंदिरों में ही मनाया जाएगा झूलनोत्सव। अयोध्या में श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए देना होगा लेटेस्ट कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट।

Related Articles

Comments

Back to Top