अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश मेँ आगामी विधानसभा में लड़ायेगी सभी सीटों पर चुनाव

जनपत की खबर , 786

लखनऊ : भाजपा -  आरएसएस का हिन्दुत्व - राष्ट्रवाद अवसरवादी हैं जो समय - स्थिति को देखकर बदलता रहता हैं इसलिए सही मायने मेँ राष्ट्रवादी सरकार देने के लिए अखिल भारत हिन्दू महासभा ने उत्तर प्रदेश राज्य मेँ होने वाले विधान सभा चुनाव मेँ सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय किया हैं. यह बात आज इस संवाददाता से अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव देवेन्द्र पाण्डेय ने एक विशेष बातचीत मेँ कही. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सावधान रहने की भी सलाह दिया कि कहीं भाजपा -  आरएसएस उनको दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी की स्थिति मेँ न पहुँचा दे. मूल रुप से मध्य प्रदेश के सतना के रहने वाले देवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि अखिल भारत हिन्दू महासभा पंच लेखा चुनावी घोषणा के साथ विधान सभा चुनाव में सशक्त भागीदारी करेगी. देवेन्द्र पाण्डेय के साथ मुख्य रुप से प्रदेश महासचिव अनुपम मिश्र ,प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार सिंह , प्रदेश अध्यक्ष ( महिला प्रकोष्ठ ) प्रीती राय आदि उपस्थित थे. 

Related Articles

Comments

Back to Top