अखिलेश को करारा झटका, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और नोएडा महानगर अध्यक्ष रहे अनिल यादव कांग्रेस में शामिल

अन्य खबरे , 282

लखनऊ।
अखिलेश को करारा झटका, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और नोएडा महानगर अध्यक्ष रहे अनिल यादव कांग्रेस में शामिल उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही पार्टी के नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाना शुरू हो गया है। शनिवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता और नोएडा महानगर के अध्यक्ष अनिल यादव ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उनके साथ ही दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है।

अनिल यादव ने कहा कि यूपी में प्रियंका गांधी जनता के मुद्दे को लगातार उठाती आ रही है। जिससे प्रभावित होकर आज मैंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। वहीं, अजय लल्लू ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिला रहा है। 10 हजार करोड़ रूपये गन्ना किसानों का बकाया हैं। जनता की आवाज को उठाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओ पर 70 से अधिक मुकदमा दर्ज किए गए है। 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता का आर्शीवाद कांग्रेस को जरूर मिलेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top