UP Govt ने अवनीश अवस्थी- जय वाजपेयी शिकायत पर साक्ष्य मांगे

हेडलाइंस , 404

लखनऊ।
डीओपीटी, भारत सरकार द्वारा संदर्भित अमिताभ ठाकुर की एसीएस होम आईएएस अफसर अवनीश कुमार अवस्थी के गैंगस्टर जयकांत वाजपेयी से संबंधों विषयक शिकायत का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने अमिताभ से इस संबंध में साक्ष्य मांगे हैं.
अमिताभ ने अपनी शिकायत में श्री अवस्थी के एक पारिवारिक कार्यक्रम में उनके ठीक बगल में खड़े जय वाजपेयी की फोटो भेजते हुए कहा था कि गैंगस्टर एक्ट में बंद जय वाजपेयी कुचर्चित बिकरू कांड के प्रमुख अभियुक्तों में एक है. उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश सचिवालय में फर्जी एंट्री पास बनवाये जाने,  फर्जी पासपोर्ट बनवाए जाने तथा फर्जी आर्म्स लाइसेंस बनाये जाने संबंधित मुकदमे भी दर्ज हैं. उसके खिलाफ पहले से ही विभिन्न धाराओं में कई थानों में मुकदमे दर्ज थे तथा पूर्व की कई जाँच रिपोर्ट में भी उसके खिलाफ संस्तुति थी. 
नियुक्ति अनुभाग-5 के अनुभाग अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने अमिताभ को अपनी शिकायत को सत्यापित करने तथा इसके संबंध में सुसंगत साक्ष्य देने के निर्देश दिए हैं. 

Related Articles

Comments

Back to Top