पुलिस द्वारा दो शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार

जनपत की खबर , 484

लखनऊ।

विभूति खंड पुलिस द्वारा दो शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार उनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल भी बरामद। डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन व एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आब्दी के नेतृत्व में विभूति खंड प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह को मिली बड़ी सफलता। दो चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ सुमित शुक्ला और विकास कनौजिया को किया गया गिरफ्तार। प्लुमेरिया अपार्टमेंट के गेट से चुराई गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। चेकिंग के दौरान संदिग्ध दिखे दोनों व्यक्तियों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो चोरी की घटना का खुलासा हुआ। अभियुक्तों की निशानदेही पर बांसमंडी से दूसरी भी मोटरसाइकिल बरामद की गई।

Related Articles

Comments

Back to Top