पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिये वृक्षारोपण किया जाना नितान्त आवश्यक। -केशव प्रसाद मौर्य

जनपत की खबर , 1089

लखनऊ, दिनांक 05 जून 2021

‘‘विश्व पर्यावरण दिवस‘‘ के पुनीत अवसर पर  उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य  देश व प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।  देश व प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए श्री मौर्य ने कहा हम सब लोग वातावरण को स्वच्छ रखने तथा वृक्षों को संरक्षित रखने की संगठित रूप से प्रयास करें, तभी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित पर्यावरण  दे पाएंगे । उन्होने  लोगों से अपील  की है कि हम अपने मित्रों व आसपास  के लोगो को पर्यावरण सुरक्षा हेतु प्रेरित करें व अधिक से अधिक पौधे लगाएं।
श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आम जनमानस का आह्वान किया है कि सभी लोग पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन में अपना योगदान दें तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। उन्होने कहा कि सम्पूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है, स्वस्थ्य एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना मानव समाज की परिकल्पना अधूरी है। श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम सभी लोग संकल्पित होकर न केवल वृक्षारोपण करें, बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत और सजग करते हुये अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिये प्रेरित भी करें।
पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की महत्ता व उसके महत्व को समझने की अपील की। श्री मौर्य ने कहा कि हम सभी लोग यथासम्भव वृक्षारोपण करें और लगाये गये व लगाये जाने वाले पौधों की सुरक्षा का संकल्प लें। 

बी0एल0 यादव, 
सूचना अधिकारी

 

 


 
पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की दी बधाई।

लखनऊ, दिनांक 05 जून 2021
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा0 श्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं तथा ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दीर्घायु हों, सदैव स्वस्थ व प्रसन्न रहें। 

Related Articles

Comments

Back to Top