चक्रवात यास का असर के चलते तक तेज हवाओं के साथ जारी रहेगी बारिश

हेडलाइंस , 237

लखनऊ। चक्रवात तूफान यास को लेकर मौसम विभाग ने ताजा भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अब यास तूफान का प्रभाव बेहद कम हो गया है। लेकिन 2 जून तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला बदला रहेगा। बादलों की आवाजाही, हल्की बारिश और हवाओं के चलने का सिलसिला चार-पांच दिन और जारी रहने वाला है। पश्चिमी यूपी के जिलों में इसका असर ना के बराबर देखने को मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार, झारखंड और नेपाल की सीमा से लगे जिलों में बारिश जारी रहेगी। लखनऊ और आसपास के जिलों में भी हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top