दुर्दांत अपराधी मुकीम काला कैदियों की आपसी गैंगवार में जेल के अंदर मारा गया

अन्य खबरे , 581

*यूपी की आज की बड़ी खबर*

चित्रकूट जेल में गोलीकांड ।
अंशुल दीक्षित नामक बंदी ने फायरिंग कर मेराजुद्दीन और मुकीम उर्फ काला को मार डाला। 
पश्चिम यूपी का बड़ा बदमाश था मुकीम काला।

अंशुल दीक्षित भी पुलिस कार्यवाही में मारा गया

लखनऊ।

*पश्चिम यूपी का दुर्दांत अपराधी मुकीम काला कैदियों की आपसी गैंगवार में जेल के अंदर मारा गया*


चित्रकूट जेल में गोलीकांड 


अंशुल दीक्षित नामक बंदी ने फायरिंग कर  मेराजुद्दीन और मुकीम उर्फ काला को मार डाला। 

पश्चिम यूपी का बड़ा बदमाश था मुकीम काला।

अंशुल दीक्षित भी पुलिस कार्यवाही में  मारा गया

चित्रकूट जेल में शार्प शूटर सीतापुर के अंशुल दीक्षित ने पश्चिम के दो गैंगस्टर वसीम काला और मिराजुद्दीन को गोलियों से भून दिया। बाद में पुलिस ने मुठभेड़ में अंशुल को मार गिराया। खबर मिलते ही आईजी, कमिश्नर, डीएम, एसपी समेत सारे आला अफसर जेल पहुंच गए, सारे अफसर की घंटे से जेल के अंदर हैं जबकि बाहर कई थानों का फोर्स बुला लिया गया।  चित्रकूट धाम मण्डल के आईजी के. सत्यनारायण ने पुष्टि करते हुए बताया कि जेल में वेस्ट यूपी के टॉप मोस्ट क्रिमिनल मेराजुद्दीन और मुकीम उर्फ काला पर शार्प शूटर अंशुल दिक्षित ने गोलिया चलाई हैं। अंशुल दीक्षित पूर्वांचल का शार्प शूटर बताया जा रहा है। दोनों गुटों में हुए संघर्ष में मेराजुद्दीन और मुकीम मारे गए। अंशुल भी जेल परिसर में ही पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है।  डीआईजी जेल पीएन पांडेय ने भी बताया कि वर्चस्व की इस भिड़ंत में दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग भी हुई है। अंशुल दीक्षित नामक बंदी ने फायरिंग कर मेराजुद्दीन और मुकीम उर्फ काला को मार गिराया। इसके बाद इसके बाद भारी पुलिस बल ने जेल के अंदर ही अंशुल का एनकाउंटर कर दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top