ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, पूरे इलाके की बिजली गुल, फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पाया

अन्य खबरे , 309

नोएडा ।
नोएडा के सेक्टर-18 में स्थित एक होटल के पास बिजली के ट्रांसफार्मर में आज सुबह अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है। इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि आग लगने कारण शॉर्ट सर्किट था।

मिली जानकारी के अनुसार नोएडा के सेक्टर-18 में स्थित एक होटल के बाहर स्थित एक बिजली के ट्रांसफार्मर में आज सुबह अचानक आग लग गई। ट्रांसफार्मर मे आग लगने के कारण आस-पास में स्थित सभी स्थानों की बिजली गुल हो गई। ट्रांसफार्मर मे आग लगने के बाद घटना की जानकारी पुलिस और फायर विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया है। इस हादसे में ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top