प्रेम विवाह कर लापता हुई दो बच्चों की मां, थाने के सामने उठाया ददर्नाक कदम, जानिए पूरा मामला

अन्य खबरे , 478

ग्रेटर नोएडा।

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली के ऊंची दनकौर गांव निवासी एक विवाहिता ने गृह क्लेश से तंग आकर घर छोड़ दिया और अचानक गायब हो गई। पति ने दनकौर कोतवाली में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं अगले दिन ग्रेटर नोएडा में कासना कोतवाली के सामने विवाहिता ने जहर खा लिया। आत्महत्या करने का प्रयास किया पुलिसकर्मियों ने ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।


मूलरूप से दिल्ली निवासी एक महिला ने दनकौर निवासी एक युवक से प्रेम विवाह किया था। 25 वर्षीय महिला के 2 बच्चे हैं। बताया गया है कि 2 दिन पहले पति पत्नी में किसी घरेलू मामले को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते बच्चों और पति को छोड़कर महिला घर से चली गई। पति ने महिला की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। थक हार कर पति ने दनकौर कोतवाली में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 


उधर, बुधवार की दोपहर बाद अचानक महिला कासना कोतवाली पहुंच गई। बताया गया है कि कासना कोतवाली में महिला ने अपने पति की शिकायत की थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि कासना कोतवाली के पुलिसकर्मियों ने महिला को दनकौर कोतवाली जाने की सलाह दी होगी। शायद इसी बात से कुपित होकर महिला ने कासना कोतवाली के गेट पर जहर खा लिया। बिगड़ी हालत में पुलिसकर्मी ने उसे ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पत्नी द्वारा जहर खाने के बाद पति और बच्चे परेशान है।

Related Articles

Comments

Back to Top