ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात तीन अफसरों की कोरोना से मौत

अन्य खबरे , 325

नोयडा।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। रविवार की सुबह नोएडा प्राधिकरण और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तैनात दो अधिकारियों की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। इस दुखद घटना के बाद दोनों प्राधिकरण में मातम छा गया है। इसके अलावा नोएडा के सेक्टर-58 थाने में तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल की भी कोरोना वायरस से मौत हो गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा प्राधिकरण में सीनियर अकाउंटेंट पद पर तैनात एनके गुप्ता की रविवार की सुबह कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई है। वह काफी समयसे कोरोना संक्रमित थे। उनका इलाज किया जा रहा था। लेकिन काफी दिनों से उनकी हालत लगातार खराब होती चली गई थी। जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।


इसके अलावा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बिल्डर्स विभाग में तैनात वैयक्तिक सहायक नंदन प्रसाद आर्य की कोरोना संक्रमण से रविवार की सुबह मौत हो गई। उनका इलाज ग्रेटर नोएडा के ही यथार्थ अस्पताल में किया जा रहा था। रविवार की सुबह नंदन प्रसाद आर्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।


नोएडा के सेक्टर-58 थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी की भी कोरोना वायरस से आज सुबह मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, हेड कॉस्ंटेबल वीरेंद्र प्रताप सिंह कुछ दिनों पहले कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए थे। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है

Related Articles

Comments

Back to Top