यमुना अथॉरिटी को स्विट्जरलैंड से 100 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मिले, सीईओ ने जिम्स को 25 सौंपे

अन्य खबरे , 291

ग्रेटर नोएडा ।

कोरोनावायरस के संक्रमण के कारण फैली महामारी से निपटने के लिए दुनिया भर से सहायता आ रही है। इसी सिलसिले में शनिवार की शाम स्विट्जरलैंड से मदद की खेप दिल्ली पहुंच गई थी। स्विस कंपनियों की ओर से यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए गए हैं। रविवार की सुबह यह कंसंट्रेटर ग्रेटर नोएडा पहुंच गए हैं। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह ने ग्रेटर नोएडा राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान को 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए हैं। इससे संस्थान में मरीजों का उपचार करने में बड़ी मदद मिलेगी।


यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि अथॉरिटी को स्विट्जरलैंड से आए 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिल गए हैं। यह ऑक्सीजन कंसंट्रेटर स्विस ह्यूमैनिटेरियन ऐड के तहत स्विस-इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भेजे हैं। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर यमुना प्राधिकरण को जुरिख़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर से भेजे गए हैं। इनमें से 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हाथोंहाथ राजकीय विज्ञान संस्थान के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ.आरके गुप्ता को सौंप दिए गए हैं। अरुणवीर सिंह ने कहा, "इससे जिम्स की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। यह पहल भारतीय और स्विस कंपनियों के साथ-साथ दोनों देशों के नागरिकों के बीच रिश्तों को और प्रगाढ़ बनाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top