अंतिम निवास में आज से मुफ्त होगा दाह संस्कार, कोई रकम मांगे तो करें शिकायत, होगी कार्रवाई

अन्य खबरे , 363

नोएडा ।

सेक्टर 94A में स्थित अंतिम निवास में आज, 9 मई से कोविड संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा

शवों के अंतिम संस्कार पर होने वाले व्यय का वहन नगर निकाय स्वयं करेंगे

शवों के अंतिम संस्कार में होने वाले वास्तविक व्यय का वहन नोएडा प्राधिकरण (Noida Development Authority) द्वारा किया जाएगा

वरिष्ठ प्रबंधक विजय रावल (मोबाइल नं-09205691103) तथा प्रबंधक रूप वशिष्ठ (मोबाइल नं-09205691600) से करें शिकायत

नोएडा के सेक्टर 94A में स्थित अंतिम निवास में आज, 9 मई से कोविड संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसका भुगतान नोएडा प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी (CEO Ritu Maheshwari IAS) ने शनिवार की रात को इस बारे में आधिकारिक जानकारी दी। दरअसल यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की सुबह ही कोविड की रोकथाम के लिए गठित टीम-9 के सदस्यों के साथ बैठक की थी। 

*नगर निगम स्वयं करेंगे वहन*

इसमें यह फैसला लिया गया कि कोरोना की वजह से होने वाली मौतों का दाह संस्कार नगर निगम अपने खर्चे पर करें। इस संबंध में नगर विकास विभाग, यूपी के अपर मुख्य सचिव ने एक शासनादेश जारी किया था। इसमें कहा गया है कि कोविड संक्रमण के कारण हुई मृत्यु की दशा में शवों का अंतिम संस्कार निःशुल्क किया जाएगा। इन शवों के अंतिम संस्कार पर होने वाले व्यय का वहन नगर निकाय स्वयं करेंगे। परिजनों से इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

*व्यय प्राधिकरण वहन करेगा*

नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु महेश्वरी (CEO Ritu Maheshwari IAS) ने शनिवार को इस बारे में बयान जारी करते हुए कहा है कि सेक्टर-94A में स्थित अंतिम निवास के संचालन की जिम्मेदारी नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा लोक मंच को सौंपा है। फिलहाल अंतिम निवास को सिर्फ कोविड संक्रमित शवों के दाह संस्कार के लिए आरक्षित रखा गया है। उत्तर प्रदेश सरकार से मिले शासनादेश के तहत 9 मई, रविवार से कोविड संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार निःशुल्क किया जाएगा। शवों के अंतिम संस्कार में होने वाले वास्तविक व्यय का वहन नोएडा प्राधिकरण (Noida Development Authority) द्वारा किया जाएगा।

*कोई पैसे की मांग करे तो करें शिकायत*

साथ ही परिजनों और संबंधियों की सहूलियत के लिए नंबर जारी किया गया है। दरअसल शवों की भारी संख्या की वजह से अंतिम संस्कार के लिए मोटी रकम की मांग की जा रही है। प्राधिकरण ने कहा है कि अंतिम निवास में शवों के दाह संस्कार के लिए अगर कोई धनराशि का मांग करता है, तो इसकी शिकायत नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक विजय रावल (मोबाइल नं-09205691103) तथा प्रबंधक रूप वशिष्ठ (मोबाइल नं-09205691600) से करें। अधिकारी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top