सपा महासचिव ने मुख्य विकास अधिकारी के खिलाफ मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, कहा- अधिकारी बड़े स्तर पर कर रहे जनहानि

अन्य खबरे , 344

ग्रेटर नोएडा ।
गौतमबुद्ध नगर समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव और प्रवक्ता श्याम सिंह भाटी एडवोकेट ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जनपद के मुख्य विकास अधिकारी और दादरी विकास खंड अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। 


उन्होंने पत्र में लिखा है कि जनपद के यह दोनों अधिकारी कोरोना वायरस को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। अभी तक इनके पास ग्रामीण आबादी में सैनिटाइजेशन कराने की कोई योजना नहीं है। जबकि अब यह महामारी शहरों से चलकर गांव के अंदर फैल गई है और लगातार मौत हो रही है। लेकिन यह दोनों अधिकारी बिल्कुल भी चिंतित दिखाई नहीं दे रहे हैं। 


श्याम सिंह भाटी का आरोप है कि उल्टे जब कोई भी ग्रामीण इनसे शिकायत करता है तो यह लोग उसको अपने कार्यालय से धमका कर भगा देते हैं और कहते हैं कि तुम्हें जो करना है। वह कर लो हम पर मुख्यमंत्री का विशेष आशीर्वाद है। हमारे खिलाफ कुछ नहीं हो सकता है। 


उनका कहना है कि यदि इन अधिकारियों का यही रवैया रहा तो बहुत बड़े स्तर पर जनहानि हो जाएगी। उन्होंने पत्र को मुख्यमंत्री जिलाधिकारी और मुख्य सचिव को भेजा है। पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की है कि इन दोनों अधिकारियों सीडीओ और बीडीओ दादरी के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और इन दोनों अधिकारियों का स्थानांतरण अन्य जनपद में होना चाहिए।

Related Articles

Comments

Back to Top