पंकज सिंह ने किया चाइल्ड पीजीआई अस्पताल का दौरा, सीएमओ से पूछे यह सवाल

अन्य खबरे , 352

नोयडा।


नोएडा विधानसभा से विधायक और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने गुरुवार को सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई कोविड अस्पताल का दौरा किया। उन्होने यहां की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कोरोना संक्रमित मरीजों के बेहतर उपचार की व्यवस्था की जाए। बेड ना होने की स्थिति में भी मरीजों को प्राथमिक उपचार अवश्य उपलब्ध कराए जाए।  
  

 पंकज सिंह ने गुरुवार की दोपहर सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के निदेशक डॉ डीके गुप्ता और सीएमओ डॉक्टर दीपक ओहरी से यहां की चिकित्सा संबंधी सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को मिल रहे उपचार और यहां उपलब्ध चिकित्सा व्यवस्थाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने चाइल्ड पीजीआई अस्पताल का निरीक्षण भी किया।
 

निरीक्षण के पश्चात विधायक  ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए सरकार कटिबद्ध है। कोरोना संक्रमित मरीजों को उपचार दिलाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने मे चिकित्सा कर्मियों की अहम भूमिका है, इसलिए संकट की घड़ी में वह अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें।


नोएडा विधायक पंकज सिंह का कहना है कि अस्पताल में मरीजों का अच्छे से इलाज किया जा रहा है। जिले में ऑक्सीजन और बेड की दिक्कत है। जिसके लिए केंद्र और राज्य सरकार लगातार काम कर रही है, जल्द ही ऑक्सीजन की आपूर्ति भी पूरी हो जाएगी। जिले में लगातार ऑक्सीजन सिलेंडर मंगाया जा रहा है और खाली सिलेंडरों को जमशेदपुर और पश्चिम बंगाल भेज के भरवाया जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top