सीएम योगी ने वीर सैनिकों और शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

अन्य खबरे , 25

लखनऊ, 15 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की रक्षा और सम्मान के लिए अदम्य साहस, शौर्य और वीरता का प्रदर्शन करने वाले वीर सैनिकों तथा शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने वीर सैनिकों के साहस और कर्तव्यनिष्ठा को नमन करते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सैनिकों का त्याग और बलिदान राष्ट्र के लिए सर्वोच्च प्रेरणा है। उन्होंने शहीदों के परिजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा।

उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का योगदान अतुलनीय है। उनके शौर्य और बलिदान से देशवासियों में राष्ट्र के प्रति समर्पण और कर्तव्यबोध की भावना मजबूत होती है।

Related Articles

Comments

Back to Top