*पीडीए और सर्वजन की एकजुट ताकत से यूपी में होगा ऐतिहासिक परिवर्तन: मों अरशद*

अन्य खबरे , 23

*सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के अलमबरदार हैं अखिलेश यादव :मोहम्मद अरशद खान*

 

*लखनऊ/जौनपुर।*
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं जौनपुर सदर के पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज देश और प्रदेश की राजनीति में सामाजिक न्याय, लोकतंत्र, संविधान और सर्वसमाज की भागीदारी के सबसे बड़े प्रतीक बनकर उभरे हैं।
उन्होंने कहा कि “पीडीए हिताय, पीडीए सुखाय” केवल एक राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, समान अधिकार और लोकतांत्रिक भागीदारी का व्यापक अभियान है। इसके साथ ही “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की भावना को आत्मसात कर अखिलेश यादव समाज के हर वर्ग—किसान, नौजवान, मजदूर, शिक्षक, व्यापारी, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, महिलाएं एवं सर्व समाज—को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं।

मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा से सामाजिक समरसता, आर्थिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की पक्षधर रही है। आज जब देश में नफरत, विभाजन और सामाजिक वैमनस्य की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है, तब अखिलेश यादव प्रेम, भाईचारा, विकास और संविधान बचाने की राजनीति को मजबूत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब यह समझ चुकी है कि केवल समाजवादी सोच ही प्रदेश को बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, किसानों की बदहाली और सामाजिक अन्याय से मुक्ति दिला सकती है। समाजवादी पार्टी की नीतियां हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली नीतियां हैं, जिनमें किसी जाति, धर्म या वर्ग के साथ भेदभाव नहीं बल्कि सबको सम्मान और भागीदारी देने का स्पष्ट विजन है।

मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि आने वाले समय में पीडीए और सर्वजन की एकजुट ताकत उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। जनता विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक न्याय की राजनीति चाहती है और यही समाजवादी पार्टी की पहचान है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव, शहर-शहर जाकर समाजवादी विचारधारा, संविधान बचाने की लड़ाई और सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं तथा अखिलेश यादव के नेतृत्व को मजबूत करें।

Related Articles

Comments

Back to Top