नये मंत्रिगण का शपथ ग्रहण समारोह, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की मंत्रणा से मंत्रियों को शपथ दिलायी

अन्य खबरे , 20

लखनऊ : 10 मई, 2026

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी ने मुख्यमंत्री 

योगी आदित्यनाथ जी की मंत्रणा से श्री भूपेन्द्र चौधरी, श्री मनोज पाण्डेय, श्री अजीत सिंह पाल, श्री सोमेन्द्र तोमर, श्रीमती कृष्णा पासवान, श्री कैलाश सिंह राजपूत, श्री सुरेन्द्र दिलेर व श्री हंस राज विश्वकर्मा को आज यहाँ जनभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की शपथ दिलायी। 

कैबिनेट मंत्री के रूप में श्री भूपेन्द्र चौधरी व श्री मनोज पाण्डेय ने शपथ ली। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में श्री अजीत सिंह पाल व डॉ0 सोमेन्द्र तोमर ने शपथ ली। राज्य मंत्री के रूप में श्रीमती कृष्णा पासवान, श्री कैलाश सिंह राजपूत, श्री सुरेन्द्र दिलेर व श्री हंस राज विश्वकर्मा ने शपथ ली।

शपथ ग्रहण के पश्चात राज्यपाल जी एवं मुख्यमंत्री जी ने 

नवनियुक्त मंत्रियों को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनन्दन भी किया।

इस मौके पर केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री केशव प्रसाद मौर्य व श्री ब्रजेश पाठक, राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव श्री एस0पी0 गोयल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

---------

Related Articles

Comments

Back to Top