लखनऊ में मौसम ने बदला रुख: तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से दिन में छाया अंधेरा
जनपत की खबर Apr 29, 2026 at 02:50 PM , 21लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बुधवार को अचानक मौसम का मिज़ाज बदल गया। तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। दोपहर के समय ही आसमान में घने काले बादल छा गए और देखते ही देखते शहर में अंधेरा सा माहौल हो गया।
तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश के कारण कई इलाकों में पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। अचानक बदले मौसम के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं गर्मी से भी राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार, आंधी और बारिश का यह दौर कुछ समय तक जारी रह सकता है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है।































Comments