वाराणसी से पीएम मोदी का बड़ा संदेश: “महिलाएं विकसित भारत की सबसे मजबूत स्तंभ, आरक्षण लागू कराने में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर”

जनपत की खबर , 18

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की भूमिका को देश के विकास का सबसे मजबूत आधार बताते हुए बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण सबसे अहम स्तंभ है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं और सरकार उनके अधिकारों व अवसरों को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में शीर्ष पर बताया।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जैसे दलों के कारण संसद में महिलाओं के आरक्षण को लेकर सरकार का प्रयास अपेक्षित सफलता नहीं पा सका। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि महिला आरक्षण को लागू कराने के लिए उनकी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी और आने वाले समय में इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही, जहां प्रधानमंत्री के संबोधन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Comments

Back to Top