हज-2026: तीसरी उड़ान से 425 हज यात्रियों का हुआ सफल प्रस्थान

अन्य खबरे , 20

प्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रद्धालुओं की बढ़ती भागीदारी

यात्रियों की सुविधा हेतु स्टेट हज इंस्पेक्टर तैनात

लखनऊ: 24 अप्रैल, 2026

हज-2026 के अंतर्गत हज यात्रियों के प्रस्थान का क्रम सुचारु रूप से जारी है। इसी क्रम में लखनऊ उड़ान स्थल से तीसरी उड़ान संख्या एक्स0वाई0-8086 दिनांक 24 अप्रैल 2026 को रवाना हुई, जिसमें कुल 428 हज यात्री सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर गए। इन यात्रियों में 223 पुरुष एवं 205 महिलाएं शामिल हैं।

इस उड़ान में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में हज यात्री सम्मिलित हुए, जिनमें सर्वाधिक लखनऊ से 65, बरेली से 55, कानपुर नगर से 44 तथा बाराबंकी से 41 यात्री शामिल हैं। इसके अतिरिक्त बिहार राज्य के 04 हज यात्रियों सहित अन्य राज्यों दिल्ली एवं मध्य प्रदेश से भी इसी उड़ान से रवाना हुए। हज यात्रियों की यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रियों की सहायता हेतु तीन स्टेट हज इंस्पेक्टर-श्री मो0 सद्दाम हुसैन (गोण्डा), श्री मुजाहिद अली (शाहजहांपुर) एवं श्री शाहिद नूर अंसारी (बलरामपुर)-को इस उड़ान के साथ भेजा गया है।

प्रदेश सरकार द्वारा हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं उनकी यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे सभी श्रद्धालु अपनी पवित्र यात्रा सुगमता से पूर्ण कर सकें।

Related Articles

Comments

Back to Top