8 महीने बाद भी नहीं लगा बिजली मीटर, LDA क्षेत्र में विभागीय लापरवाही उजागर

अन्य खबरे , 20

लखनऊ। लखनऊ के एलडीए कॉलोनी क्षेत्र से बिजली विभाग की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। आवेदक द्वारा लगभग 8 महीने पूर्व बिजली कनेक्शन के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बावजूद अभी तक मीटर स्थापित नहीं किया गया है, जिससे उपभोक्ता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, SUSHMA PAL द्वारा दिनांक 12 सितंबर 2025 को ₹6,414 की पूरी धनराशि जमा कर बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया पूर्ण कर दी गई थी। संबंधित चालान एवं जीएसटी इनवॉइस भी जारी हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कनेक्शन जारी नहीं किया गया।
यह मामला शक्ति पावर हाउस, एलडीए क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां अवर अभियंता की लापरवाही खुलकर सामने आई है। उपभोक्ता का आरोप है कि बार-बार संपर्क करने के बावजूद कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई।
स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि यदि समय पर भुगतान के बाद भी सेवाएं नहीं मिलेंगी, तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
पीड़ित उपभोक्ता ने संबंधित उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई करने और जल्द से जल्द बिजली मीटर लगाने की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है।

Related Articles

Comments

Back to Top