आज 23 अप्रैल 2026 को अपराह्न 4:00 बजे, प्रयागराज से जारी होगा यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षाफल
अन्य खबरे Apr 23, 2026 at 12:22 PM , 17लखनऊ।
माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी ने 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षार्थियों को दीं अग्रिम शुभकामनाएँ
हाईस्कूल के 26.02 लाख एवं इंटरमीडिएट के 24.91 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार होगा खत्म
परीक्षाएँ 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच 8,033 केंद्रों पर शुचिता के साथ हुईं थी सम्पन्न
यूपी बोर्ड ने मात्र 15 कार्यदिवसों में सम्पन्न कराई परीक्षा एवं मूल्यांकन प्रक्रिया
नकलविहीन परीक्षा व्यवस्था बनी मिसाल, पारदर्शिता और तकनीक का व्यापक उपयोग
उत्तर पुस्तिकाएँ पहली बार A4 पोर्ट्रेट फॉर्मेट में, प्रत्येक पृष्ठ पर लोगो और हाशिया
सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के ‘रिजर्व सेट’ की रही व्यवस्था
20 संवेदनशील केंद्रों पर जैमर लगाए गए, अनुचित साधनों पर प्रभावी रोक
ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली (पोर्टल एवं मोबाइल ऐप) का सफल क्रियान्वयन
परिणाम परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in एवं डिजिलॉकर https://results.digilocker.gov.in पर रहेगा उपलब्ध



























Comments